वाहन की टक्कर से पिल्लर बॉक्स क्षतिग्रस्त, कई घरों की बत्ती गुल
कुम्हारमंडी स्थित दशहरा ग्राउंड के पास बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर बिजली पिल्लर बॉक्स तोड़ दिया जिसके चलते कई घरों की बत्ती गुल हो गई।
गली में रहने वाले कई लोगों ने बताया कि देर रात को जब वह सो रहे थे कि अचानक उन्हें तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद गली वाले कुछ लोग अपने घरों से निकल कर बाहर आए तो टक्कर मारने वाले गाड़ी भगा कर ले गए। बॉक्स टूटने की जानकारी विद्युत विभाग अधिकारियों को दे दी गई है। (रवि कुमार)
वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिल्ल बॉक्स।