पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया उत्साहित

युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया उत्साहित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|पंजाब सरकारऔर जिला प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्र विकास प्रोग्राम के तहत बेरोजगार लड़के, लड़कियों को केरियर ओरिएंटड ट्रेनिंग प्रदान कर बेरोजगारी दूर करने में अहम योगदान अदा कर रहा है। यह बात जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन डीपी चंदन ने बीएडीपी योजना के तहत रेडक्रॉस कांप्लेक्स में चल रहे हुनर विकास केंद्र का दौरा करने के दौरान कही। चंदन ने शिक्षार्थियों से स्वयं रोजगार शुरू करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेंटर ममदोट और गुरुहरसहाय में भी चल रहे हैं। जहां ट्रेनिंग संपन्न करने वाले बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार आरंभ करने के लिए 25 से 35 फीसदी सबसिडी पर लोन दिलवाया जाता है। चेयरमैन ने ब्लॉक फिरोजपुर में बीएडीपी योजना के तहत 2 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए गांव बघेलेवाला, आसलवाला और खानेके अहल का विजिट भी किया।

हुनर विकास केन्द्र का विजिट करने पहुंचे चेयरमैन चंदन।

खबरें और भी हैं...