सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली पांच किलोमीटर की पैदल ध्वज यात्रा
>महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी महाराज ने किया यात्रा का नेतृत्व
भास्करसंवाददाता। फिरोजपुर कैंट
श्रीसंकटमोचन बाला जी चेरिटेबल ट्रस्ट एवं शिव शक्ति योग मिशन की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा के समापन पर 5 किलोमीटर पैदल ध्वजा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज ने किया।
करुण अग्रवाल ने बताया कि श्री सनातन धर्म सभा मंदिर से आरंभ हुई यह यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई जीरा रोड स्थित निर्माणाधीन श्री संकटमोचन बाला जी धाम में संपन्न हुई। इससे पहले यज्ञ भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओंं ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालकर सुख-शांति की कामना की। अरुण अग्रवाल, नंद किशोर, सुरेश गर्ग काका, नरेश गोयल ने बताया कि इस मंदिर में भगवान के 24 अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित होगी और यह शहीदों के शहर का सबसे आकर्षक और मनमोहक मंदिर होगा। स्वामी आत्मानंद पुरी ने कहा कि मंदिर में हमेशा भगवान निवास करते हैं। महामंडलेश्वर ने कहा कि दान देने से धन घटने की बजाय बढ़ता है। धाम पर श्रद्धालुओ कीर्तन किया और बाद में भंडारा वितरित किया।
पैदल ध्वज यात्रा का नेतृत्व करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी।