किश्तें देनेे के बावजूद धोखे से ले गए ट्रॉला, चार पर पर्चा
फिरोजपुर|खरीदे गएट्रॉले की सभी किश्तें अदा करने के बावजूद ट्रॉला बेचने वाले खरीददार से धोखे से ट्रॉला छीन ले गए। पुलिस को दी शिकायत में बिट्टू ने बताया कि उसने 13 फरवरी 2015 को बलविन्द्र सिंह से ट्रॉला किश्तों पर लिया था और इसके एवज में किश्तों में उसे 2.44 लाख रुपए अदा किए। उसने आरोप लगाए कि 28 जून 2015 को बलविन्द्र सिंह एवं उसके साथी ओम प्रकाश, रमेश दलाल और कश्मीर सिंह दलाल उसके पास आए और कहीं चक्कर लगाने के बहाने ट्रॉला ले गए। बाद में आरोपियों ने उसे ट्रॉला नहीं वापिस किया और ना ही उसके द्वारा किश्तों के रूप में दिए गए 2.44 लाख रुपए उसे लौटाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
धोखाधड़ी