पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब मेल में घुसे लुटेरों ने यात्रियों से लूटे मोबाइल

पंजाब मेल में घुसे लुटेरों ने यात्रियों से लूटे मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|मुंबई जानेवाली पंजाब मेल में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था फिर से संदेह के घेरे में गई है। सोमवार को फिरोजपुर कैंट स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हुई पंजाब मेल के कोच एस-6 में फरीदकोट के पास घुसे लुटेरों ने हथियारों के बल पर यात्रियों से मोबाइल आदि समान लूट लिया।

हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले के बारे में आरपीएफ को पता तक नहीं चला। ट्रेन में यात्रा कर रहे कैंट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि अपनी दुकान का सामान लेने के लिए किसी अन्य शहर जा रहा था कि फरीदकोट के पास एस-6 में घुसे 5-6 लुटेरों ने चढ़ने के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना तुरंत ट्रेन में मौजूद सुरक्षा स्टॉफ को दी लेकिन कोई सुरक्षा कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस दौरान अज्ञात लोग उसका मोबाइल फोन अन्य लोगों का सामान आदि सामान लूट ले गए। मनोज ने बताया कि गाड़ी में बैठे होने के कारण वह तो अपनी लिखित शिकायत कर ना सका, लेकिन वापिस आने के बाद शिकायत दर्ज करवाएंगे। वहीं आरपीएफ के पोस्ट कमांडेंट सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसी लूट का कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि हैड ऑफिस से डेली रिपोर्ट आती है उसमें भी लूट का कोई मामला मेंशन नहीं था।

खबरें और भी हैं...