पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोबिंद मुझे नसीहत देने से पहले भाजपा पार्षद को शिक्षा दें तो ठीक रहेगा : जिंदू

गोबिंद मुझे नसीहत देने से पहले भाजपा पार्षद को शिक्षा दें तो ठीक रहेगा : जिंदू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट

भाजपामंडल अध्यक्ष गोबिंद राम अग्रवाल द्वारा अकाली विधायक को सोच समझकर बयानबाजी करने की नसीहत देने वाले बयान के बाद विधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू प्रतिक्रिया दी है।

जिंदू ने कहा कि मैं राजनीति में सीनियर हूं। कई साल तक पार्षद रहने के अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड का उपाध्यक्ष भी रहा हूं और अब विधायक हूं। इसलिए मुझे पता है कि राजनीति कैसे करनी चाहिए और कैसी बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे गोबिंद राम से कुछ नसीहत लेने की जरूरत नहीं है।

अगर गोबिंद को सलाह देने का ज्यादा ही शौक है तो वह राजनीति शिक्षा अपनी पार्टी के पार्षद जोरा सिंह को दें। जोकि आए दिन बोर्ड में अपने कार्यकर्ताओं से माध्यम से शिकायते डलवाते हैं। जिंदू ने कहा कि अकाली-भाजपा का गठबंधन है और दोनों पार्टियां आपस में मित्र की तरह रिश्ता रखती है। लेकिन शिकायतें करने जैसी हरकतें अच्छी बात नहीं होती।

जोगिन्द्र सिंह जिंदू ने कहा कि गोबिंद राम भी भाजपा का मंडल प्रधान है, इसलिए उसकी इज्जत करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोबिंद राम ने भी अनेक गैर कानूनी काम कर रखे हैं, अगर वह चाहे तो खुलकर आवाज बुलंद करते हुए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू कर सकते हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि राजनीति जनता की भलाई के लिए की जाए कि आपस की लड़ाई के लिए।

विधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू।

खबरें और भी हैं...