पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत के स्वागत को तैयार फिरोजपुर

बसंत के स्वागत को तैयार फिरोजपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋतुराजबसंत के स्वागत के लिए फिरोजपुरिए दिल खोल कर तैयार हैं। बसंत पंचमी के त्योहार की खुशियां बढ़ाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का पतंग डोर का बिजनेस बाजार में हो चुका है। बुधवार सुबह से ही घरों की छत्तों पर डीजे एवं साउंड सिस्टम लगने शुरू हो गए और युवाओं की टोलियां संगीत पर झूम रही हैं।

उधर त्योहार में बच्चों की खुशियां भुनाने के लिए गैस के गुब्बारे, कार्टून गुब्बारों के विक्रेता हर गली, चौक, चौराहों पर खड़े हैं। हालांकि बसंत पंचमी से एक दिन पहले वीरवार मौसम ने कुछ करवट ली लेकिन सायं तक मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने पतंगबाजी का खूब लुत्फ उठाया।

हवन में आहुतियां डालते यजमान।

वीरवार सुबह से ही घरों की छतों पर लग चुके हैं डीजे, साउंड सिस्टम।

पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए।

खबरें और भी हैं...