बाबा हरीहर दास की बरसी मनाई
फिरोजपुर|मंदिर डेराबाबा धनी राम के दिवंगत सेवादार बाबा हरीहर दास की दूसरी पुण्यतिथि मंगलवार मंदिर परिसर में मनाई गई। बाबा हरीहरदास के शिष्य स्वामी विद्यानंद जी ने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंदिर में श्री रामायण पाठ रखा गया जिसका भाेग डालने के बाद भजन संकीर्तन हुआ। ब्रह्म भोज के बाद प्रभु का अटूट भंडारा लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में मंदिर प्रबंधक कमेटी के उर्मिल कुमार भोला, जयदेव शर्मा, नरेश कंत्तोड़ डिंपा, पिंका आनंद, अशोक ग्रोवर, विजय कक्कड़, गुरशरण ढींगड़ा, सुनील वधवा, मोहित वधवा, दर्शन लाल और दानी सज्जनों ने तन, मन, धन से सेवा की। गौरतलब है कि फिरोजपुर सिटी में महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की शुरुआत बाबा हरीहर दास ने विभिन्न मंदिर कमेटियों के सहयोग के साथ करवाई थी और मंदिर की ओर से यह प्रथा आज भी निभाई जा रही है। - चावला
बाबा हरीहर दास के चित्र के समक्ष खड़े उनके शिष्य स्वामी विद्यानंद।