पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास से साधा जा सकता है हर निशाना

कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास से साधा जा सकता है हर निशाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|शहीद भगतसिंह स्टेट टेक्नीकल कैंपस में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल एवं मैकेनिकल विभाग द्वारा संयुक्त सेमिनार लगाया गया। इस सेमिनार का मनोरथ कॉलेज के विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना रहा। सेमिनार में कॉलेज के पुराने विद्यार्थी और मुक्तसर में एडीसी के पद पर तैनात कुलवंत सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। संस्थान डायरेक्टर डा. टीएस सिद्धू ने अतिथिगण का स्वागत किया। संबोधित करते कुलवंत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं में सफल होने के लिए कामयाबी के सूत्र सख्त मेहनत, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास और उचित टाइम मैनेजमेंट अपनाने चाहिए। विद्यार्थी एकाग्र होकर मेहनत करें तो हर निशाना लगाया जा सकता है। सेमिनार में डा: एम.के. कुशवाहा, तेजीत सिंह, मंजिंदर सिंह, संजीव देवड़ा, सुखवंत सिंह इत्यादि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...