चंडीगढ़ से आया युवक छत से गिरकर जख्मी
फिरोजपुर | चंडीगढ़से फिरोजपुर में अपने दोस्ताें और रिश्तेदारों के यहां बसंत मनाने आया युवक पतंगबाजी के दौरान छत से गिरने से घायल हो गया। गंभीर घायल पंकज चावला निवासी सेक्टर 35-डी, चंडीगढ़ को उसके दोस्तों ने पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नगर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। उसकी हालत में सुधार है।