चंडोल की आग से जली पानी की टंकी
फिरोजपुर|बसंत पंचमीकी रात आसमान में उड़ी लाखों चंडोलों ने जहां त्योहार की रौनक में चार चांद लगा दिए, वहीं प्रीत नगर स्थित एक घर की छत पर गिरी जलती हुई चंडोल घातक सिद्ध हुई। कालोनी निवासी संजय मरवाहा ने बताया कि रात के समय अचानक एक जलती हुई चंडोल छत्त पर पड़ी उनकी पानी की टंकी पर आकर गिरी, टंकी पूरी भरी हुई नहीं थी, जिस कारण इसने आग पकड़ ली। आसपास के लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया गया।