पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंकी से बोले बच्चे जब आप आते हैं तब त्योहार मनाने का आता है मजा

पिंकी से बोले बच्चे-जब आप आते हैं तब त्योहार मनाने का आता है मजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी का त्योहार मनाने कांग्रेसी विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी वर्करों के साथ आर्य अनाथालय आश्रम गए। पिंकी ने बच्चों को गुब्बारे, पतंग, डोर के अलावा फल वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ पतंगबाजी भी की और आई वो काटा की आवाजें लगाकर बच्चों के साथ खूब मस्ती की। तभी एक बच्चे ने पिंकी से कहा, अंकल जब भी आप आते हैं तब त्योहार मनाने का खूब मजा आता है।

बच्चे की यह बात सुनकर पिंकी खुश हुए और उसे गोदी में उठाकर उसे प्यार करने लगे। पिंकी ने कहा कि कोई भी पर्व मनाने का असल मजा इन बच्चों के साथ है। इसके अलावा वह अनेको कार्यकर्ताओं शहरियों के घरो पर गए और वहां पर बसंत की बधाई देने के अलावा पतंगबाजी की। जिन लोगो द्वारा पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर का इस्तेमाल किया जा रहा था, पिंकी ने उनकी डोर को आग के हवाले करते हुए अपने पास से देसी डोर दी ताकि सुरक्षित तरीके से पतंगबाजी की जा सके।

इस अवसर पर उनके साथ अजय जोशी, संजय गुप्ता, बलबीर बाठ, दलजीत सिंह, मनीश शर्मा, सतनाम सिंह, धरमिन्द्र, बब्बू, हरप्रीत, सुरजीत उपस्थित थे।

अनाथालय में बच्चों के साथ पतंगबाजी करते हुए विधायक

खबरें और भी हैं...