विधायक जिंदू छावनी क्षेत्र में दखलअंदाजी करे : जोरा
फिरोजपुर कैंट| अकालीविधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू द्वारा भाजपा काउंसलर जोरा संधू पर दिए बयान के बाद संधू ने पलटवार करते हुए कहा कि जिंदू अपने ग्रामीण इलाके में ध्यान दे तो सहीं रहेगा। जोरा ने कहा कि जिंदू विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण के विधायक है अौर उन्हें अपने इलाके का विकास देखना चाहिए, शहरी इलाका भाजपा की सीट है और वहां पर क्या हो रहा है इस पर ध्यान देना जिंदू के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा जिंदू का बड़ा बेटा छावनी परिषद का उपाध्यक्ष है तो इसका मतलब यह नहीं कि छावनी के कार्यों में जिंदू कोई दखलअंदाजी दे। जोरा ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जांच की मांग के लिए वह केन्द्र सरकार से मांग करेंगे कि इसकी जांच अगर उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज या फिर बड़ी एजेंसी से करवाई जाएं तो कई मामले उजागर होकर आएंगे। जिंदू को कैंटोनमेंट बोर्ड से इतना मोह हो चुका है कि खुद के विधायक बनने के बाद अपने 2 बेटों को छावनी परिषद का पार्षद बनाकर एक को उपाध्यक्ष बना दिया। विधायक छावनी क्षेत्र में दखलअंदाजी करें।