पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री शीतला माता मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित

श्री शीतला माता मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी के दिन कुम्हार मंडी स्थित श्री शीतला माता मंदिर के बाहर माता सरस्वती की प्रतिमा मां सरस्वती पूजा विसर्जन समिति की ओर से स्थापित की गई। समिति के प्रधान उपेन्द्र कुमार ने बताया कि समिति की ओर से यह 6वां मां सरस्वती मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम ओयोजित किया जा रहा है। उपेन्द्र ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। मुख्य मेहमान के रूप में जोरा सिंह संधु ने आकर माथा टेक कुम्हार मंडी के लोगो की सलामती मांगी। इस अवसर पर उनके साथ रिंकू शर्मा, मुकेश कुमार थे। अंत में समिति के प्रधान उपेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को माता सरस्वती की प्रतिमा विराजमान की है। जिसका विसर्जन झोक हरिहर की नहर पर किया जाएगा। समिति की ओर लंगर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राधे श्याम, उदय शंकर, वेद प्रकाश गुप्ता, राज कुमार, रमन कुमार, नीरज कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद थे। - रवि कुमार

खबरें और भी हैं...