वेलेंटाइन डे नहीं मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाएगी श्री योग वेदांत सेवा समिति
फिरोजपुर कैंट|श्री योगवेदांत सेवा समिति द्वारा रविवार को वेलेंटाइन डे नहीं बल्कि मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। प्रवक्ता चन्द्रमोहन सिंगला ने बताया कि 14 फरवरी को राम बाग रोड स्थित प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह 10:30 बजे सत्संग किया गया जाएगा, जिसके बाद 11:45 बजे बच्चे अपने माता-पिता का पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि संत आसाराम बापू जी के अनुयायी जालंधर से भी पहुंच रहे हैं। सिंगला ने बताया कि समिति द्वारा समाज को यह संदेश देना है कि पश्चिमी सभ्यता को छोड़ भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वेलेंटाइन डे मनाने के दुष्प्रभाव भी बताए जाएंगे।