पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसी की जमीन को अपनी बता बैंक से ले लिया 20 लाख का लोन

किसी की जमीन को अपनी बता बैंक से ले लिया 20 लाख का लोन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जॉलीकागजातों के आधार पर किसी और की जमीन अपनी बता इलाहाबाद बैंक से 20 लाख का लोन करवाकर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने ठगी मारने वाले आरोपी के साथ-साथ पटवारी और उसके कारिंदे को भी नामजद किया है।

माल विभाग को भी रखा धोखे में

बैंकमैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने माल विभाग के रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि भजन सिंह ने किसी ओर की भूमि को अपनी बता बैंक से धोखे से 20 लाख रुपए का लोन लिया हुआ है। इतना ही नहीं उसके जॉली कागजातों पर बारेके क्षेत्र के पूर्व पटवारी चनन सिंह और उसके कारिंदे हरजिन्द्र सिंह उर्फ बिट्‌टू गांव बस्ती भाईके ने माल विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए यह भूमि भजन सिंह के नाम दशाई है और इन्हीं कागजातों के आधार पर बैंक ने लोन जारी कर दिया। उन्हाेंने बताया कि जांच में तीनों के आरोपी पाए जाने पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

पटवारी पर पहले भी दर्ज हैं केस

एसआईने स्पष्ट किया कि पटवारी चनन सिंह के विरुद्ध इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला ओरिएंटल बैंक ऑफ कार्म्स की खाई फेमेकी शाखा के प्रबंधक की ओर से दर्ज करवाया गया था। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

थाना सिटी के एसआई राकेश कुमार अनुसार इलाहाबाद बैंक की फिरोजपुर सिटी शाखा के प्रबंधक परमजीत सिंह ने अक्टूबर 2015 में जिला पुलिस को शिकायत दे बताया कि उनके खाताधारक भजन सिंह निवासी गांव खुंदड़ गट्‌टी ने 2010 में बैंक से कृषि योग्य भूमि की सिक्योरिटी पर 8 लाख रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट बनवाई और 12 लाख रुपए टरम लोन ले लिया। भजन सिंह ने इस दौरान बैंक को तो रेगुलर किश्तें दीं और ही कैश क्रेडिट लिमिट जमा करवाई। बैंक द्वारा विभिन्न समय पर भेजे गए नोटिसों का उसने जवाब नहीं दिया तो बैंक ने अपने तौर पर बतौर सिक्योरिटी रखी भूमि की जांच करवाई तो पता चला कि उस भूमि पर भजन सिंह की मालकी ही नहीं है। आशंका के तहत शाखा प्रबंधक ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...