पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइना डोर के 107 गट्टू समेत 6 गिरफ्तार

चाइना डोर के 107 गट्टू समेत 6 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी से दो दिन पहले चाइना के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत बुधवार को थाना सिटी की विभिन्न टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर रेड कर 112 गट्टू चाइन डोर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शहर के डीएसपी विभाेर शर्मा ने बताया कि एएसआई बलविन्द्र पाल ने मंगलवार रात बगदादी गेट चौक पर अरविन्द्र सिंह निवासी दिल्ली गेट को 5 गट्‌टृ चाइना डोर सहित पकड़ा। टीम ने कसूरी गेट में दबिश दे अजय कुमार मल्होत्रा को 30 गट्टू चाइनीस डोर सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सन्नी शर्मा निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को 4 गट्टू चाईनीज डोर सहित, संदीप कुमार निवासी खाई फेमे को 10 गट्टू डोर समेत काबू किया।

एएसआई बलजिन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत नगर में दबिश दे 31 गट्टू चाइनीस डोर सहित तरसेम लाल उर्फ सेमा निवासी बस्ती भटि्टयांवाली को गिरफ्तार किया है। इसी तरह चौकी की टीम ने 27 गट्‌टू डोर साथ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। पुिलस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...