सांझ की सुविधाओं की दी जानकारी
फिरोजपुर|सांझ केन्द्रथाना सिटी में बुधवार विशेष सेमिनार लगाया गया। सेमिनार की अध्यक्षता इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने की जिसमें पवनदीप कौर, रूपिन्द्रपाल कौर, मनदीप कौर और सुखदेव सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने लोगों को सांझ केन्द्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए तुरंत पुलिस सहायता लेने की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर चमकौर सिंह, तान्या, कमलेश कुमारी, अमरिन्द्र सिंह, निर्भय सिंह, गुरजीत सिंह आदि शामिल थे।