पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिफेंस अधिकारी पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप

डिफेंस अधिकारी पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट

कैंटोनमेंटबोर्ड के कुछ उच्चाधिकारियों द्वारा भू-माफिया के साथ मिलकर सरकारी जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता वेद प्रकाश मित्तल पुत्र ओम प्रकाश निवासी बाजार नंबर 3 ने देश के रक्षा मंत्री मनाेहर पार्रिकर को भेजे पत्र में आरोप लगाए हैं कि फिरोजपुर छावनी के अधिशाषी अधिकारी द्वारा छावनी की कुछ भूमि को भू-माफिया के साथ मिलकर बेचने के प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी द्वारा सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को नियमित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन करने के लिए आदेश जारी किए हैं।

यह मूल्यांकन इसलिए करवाया जा रहा है ताकि अवैध कब्जों को स्थाई क्रमांक प्रदान करने हेतु आगामी बोर्ड की कार्यवाहियों में नियमित किया जा सके। पत्र में वेद प्रकाश का आरोप है कि छावनी में अहाता बूट सिंह बंगला नंबर 117, वजीर अली बिल्डिंग बंगलो नंबर 115, बंगला नंबर 84, लाल कुर्ती के अनेक हिस्सों के अलावा इंदिरा कॉलोनी, ग्वाल मंडी में कब्जों की साजिश है। शिकायतकर्ता अनुसार उक्त सभी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं।

वेद मित्तल ने रक्षा मंत्री के ध्यान में यह बात भी लाई है जिन स्थानों पर अधिकारियों द्वारा मिलकर कब्जे करवाने की साजिश रची जा रही है उन्हें खाली करवाने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने विभाग को चेताने के लिए अपील की है कि सरकारी भू-खंडो को माफिया से बचाया जाए। उन्होंने यह पत्र डायरेक्टर जरनल डिफेंस इस्टेट दिल्ली, प्रिंसिपल डायरेक्टर चंडीगढ़ सहित सीईओ फिरोजपुर को भी भेजी है।

बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह बब्बू का कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह कम्पलेंट फाइल की है वह एक कांग्रेसी नेता का भाई है। उन्होंने अारोप लगाया कि पूरी योजना कांग्रेस की है। इस बार कैंटोनमेंट चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा हल्का रहने के कारण प्रतिद्वंद्वी नेता हमारे द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो से ईर्ष्या कर रहे हैं। जिसके चलते आए दिन तरह-तरह की योजनाएं बनाकर छावनी निवासियों पर गाज गिराने की कोशिश की जा रही है।

छावनी में किसी भी जगह अवैध कब्जे नहीं

वार्डनंबर 4 के पार्षद सुनील गोयल का कहना है कि छावनी में किसी भी जगह अवैध कब्जे नहीं है और बोर्ड के अधिशाषी अधिकारी किस भू-माफिया का साथ दे रहे वेद मित्तल साफ-साफ क्याें नहीं बताते। वार्ड नंबर 8 के पार्षद सैबेस्टियन राय का कहना है कि लाल कुर्ती के लोग पहले ही मुश्किल से अपने घर का गुजारा करते है, ऊपर से उनके खिलाफ ऐसे पत्र दिल्ली रक्षा मंत्री को भेजना सहीं बात नहीं।

जानकारी देते हुए बोर्ड उपाध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह पार्षद सुनील गाेयल।

खबरें और भी हैं...