पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नन्ना मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना

नन्ना मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट

श्रीनन्ना मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवा विराजमान किया गया है। मंदिर के कपाट शुक्रवार प्रात: ही खुल गए थे और श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। पूजा करवाने के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आरंभ करवाई और हवन आरंभ किया गया।

सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां डाली। हनुमान जी का शृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। लाल लंगोटा हाथ में सोटा चले पवन की ओर मेरा बजरंग बली पर सभी भक्त झूम उठे।

मूर्ति स्थापना के बाद मंगल आरती की गई। जिसके बाद भगवान को लड्डूओं के अलावा विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। शाम को नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी श्री सत्यानंद गिरी ने कहा कि भागवत को सुनने और यह कथा करवाने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाने के अवसर पर हरीश गोयल, उर्मिल गोयल, मोहन जैन, अपराजिता शर्मा, कृष्णा, अनुभूति, सुनील शर्मा, प्रमोद शर्मा, नंद लाल उपस्थित थे।

पंडित भोले नाथ भगवत प्रसाद बताते हैं कि मान्यता है कि इस मंदिर में जो भक्तजन 43 दिन तक सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करते है उनके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

प्रतिमा स्थापना के बाद भक्त जानकारी देते हुए।

हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...