पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को दी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

बेटियों को दी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन द्वारा चलाई जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सरकारी सीसे स्कूल सांदे हाशम में बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गुरुओं, पीरों की धरती पंजाब के माथे पर कन्या भ्रूण हत्या का कलंक लगना बहुत दुखदायी है। इस कलंक काे साफ करने के लिए सभी वर्गों खासकर धर्म गुरुओं, पंचायतों एवं समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। जिला प्रशासन की ओर से लड़कियों को लड़काें के बराबर आदर सम्मान देने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।

इसी के साथ बेटियों को आत्मरक्षा के काबिल बनाने के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है और जिले के कुल 158 स्कूल इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ उठा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल में कराटे सीख रहीं छात्राओं को ट्रेनिंग के लिए सेफ गार्ड भी वितरित किए।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी जगसीर सिंह, डा. सतिन्द्र सिंह, कोमल अरोड़ा, कमल शर्मा, दविन्द्र नाथ शर्मा, डीपीआरओ अमरीक सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव अशोक बहल सहित कई गणमान्यों ने संबोधित किया।

मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...