पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइना डोर के खिलाफ हस्ताक्षर मुहिम जारी, सभी का मिला समर्थन

चाइना डोर के खिलाफ हस्ताक्षर मुहिम जारी, सभी का मिला समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनसोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा चाइना डोर के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

प्रधान शमशेर सिंह संधू ने बताया कि सिंथेटिक डोर किसी तेज हथियार के वार से कम काम नहीं करती। उन्होंने बताया कि लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए सोसायटी निरंतर यह अभियान चला रही है। संधू के अनुसार उनका यह अभियान वीरवार को भी जारी रहेगा। हस्ताक्षर अभियान में पार्षद मनमीत सिंह मिठू ने हिस्सा लेकर सोसायटी के इस कार्य को सराहा है। इस अवसर पर हरवंत सिंह, सुखराज सिंह, हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। -चावला

भारत नगर में जागरुकता रैली निकालते अतिथि, स्कूल स्टॉफ स्टूडेंट्स।

हस्ताक्षर मुहिम में हिस्सा लेते हुए गणमान्य।

खबरें और भी हैं...