पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सही ढंग से करवाए जाए सीवरेज कार्य : साेढी

सही ढंग से करवाए जाए सीवरेज कार्य : साेढी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर कैंट|गली नंबर4 में डाले जा रहे सीवरेज को लेकर जनता को परेशानी रही है। डा. भूपिन्द्र सिंह साेढ़ी ने इस काम पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा काम बिना टेक्निकल लोगों के करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी टेक्निकल व्यक्ति साथ में होने के काम तरीके से नहीं चल रहा। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके घर के बाहर सड़क को सीवरेज के खोदा गया और जेसीबी मशीन द्वारा उनके वॉटर सप्लाई की पाइप को भी तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर खुद अपने पैसे से कनेक्शन जोड़ने का सामान खरीदकर लाएं, फिर भी ठेकेदार द्वारा उनका कनेक्शन जुड़वाने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कह इस परेशानी के कारण पूरा दिन उनके घर में पानी नहीं आया। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि सीवरेज डालते समय टेक्निकल व्यक्ति जिन्हें इस काम की पूरी नॉलेज है मौके पर खड़े किए जाएं और पूरा काम इस तरह से करवाया जाएं कि लोगों को परेशानी हो।

खबरें और भी हैं...