25 लड़कियों की शादी करवाएगी सोसायटी
23वांविश्व भाई मरदाना यादगारी दरबार 20-21 फरवरी को फिरोजपुर शहर स्थित हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर और चेयरमैन गुरजीत सिंह विर्क ने बताया कि भाई मरदाना के 558वें जन्मदिवस पर फिरोजपुर में दो दिन का समागम कीर्तन शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक हाउसिंग बोर्ड में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम में भाई मरदाना के परिवार से 18वीं पीढ़ी से नाइम ताहिर और 9वीं पीढ़ी से यहीर अहमद खां भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सोसायटी की ओर से 25 जरूरतमंद लड़कियों को शादी भी करवाई जाएगी। -रवि कुमार