बुलेट पर पटाखे बजाने वाले युवक का पुलिस ने चालान काटा
फिरोजपुर| बुलेटपर पटाखे बजाने वालो के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया हुए है। ट्रैफिक इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि नीम वाले चौंक पर एक नौजवान को बुलेट पर पटाखे बजाते हुए देखा तो पुलिस ने उसका पीछा कर चर्च रोड से उसे रोक बाइक का चालान काटा है। उन्होंने बताया कि इस तरह पटाखे बजाने से जनता में दहशत है।