पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने बनाया 10 फुट का पतंग

युवाओं ने बनाया 10 फुट का पतंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट

बसंतपंचमी को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। युवाओं ने 10 फीट ऊंचा पतंग बनाया है। जिसे वह 12 फरवरी को आसमान में उड़ाएंगे। नीमवाला चौक स्थित कपड़े के शोरूम सेल्समेन रवि कुमार ने बताया कि यह पतंग उसने शौक में बनाया है। उसने बताया कि मन में काफी दिनो से था कि इस बार बसंत पर अपने हाथ से बनाई पतंग उड़ाएगा और उसकी कोशिश रहेगी कि सभी दोस्तों के साथ यह पतंग उड़ाएं। रवि ने बताया कि सारा सामान बाजार से खरीदकर उसने शोरूम से छुट्टी के बाद यह पतंग बनानी शुरू कर देता था। इस काम में सोनू अरोड़ा, भारत भूषण, राजू, साजन, जसवीर, कुलबीर निक्का ने भी उसकी हौंसला अफजाई की है।

10 फुट के पतंग के साथ युवा

खबरें और भी हैं...