सदगुरु जगत कल्याण के लिए करते हैं मानव रूप धारण : आत्मानंद
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट
सिद्धपीठश्री शीतला देवी मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी जी ने कहा कि सदगुरु साक्षात परमात्मा का रूप होते हैं और वह जगत के कल्याण के लिए मानव रूप धारण करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रहृा, विष्णु महेश एक ही रूप है और वह सृष्टि के रचयिता, पालनकर्ता संहारक है। महामंडलेश्वर ने कहा कि गुरु मानव को सही मार्ग पर अग्रसर करते हुए भगवान से मिलने का रास्ता बताता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान भगवान का मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। करुण अग्रवाल, अरुण, हरिकृष्ण बांसल, नंद किशोर ने बताया कि 11 फरवरी को ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। जोकि प्रात: 9:30 बजे श्री सनातन धर्म सभा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए जीरा रोड स्थित निर्माणाधीन श्री संकटमोचन बाला जी धाम में पहुंंचेगी। उन्होंने बताया कि 11 बजे समापन स्थल पर भंडारा लगाया जाएगा। आनंत विभूषित आत्मानंद जी के आशीर्वाद और श्री संकटमोचन बाला जी चेरिटेबल और शिव शक्ति योग मिशन के सहयोग से जीरा रोड पर विशाल मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें भगवान के 24 अवतार विराजमान किए जाएंगे।
स्वामी आत्मानंद पुरी।
स्वामी सत्यानंद गिरी।