पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की अकालियों को नसीहत, गलत बयानबाजी करने से गुरेज करें : गोबिंद

भाजपा की अकालियों को नसीहत, गलत बयानबाजी करने से गुरेज करें : गोबिंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट

अकालीविधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू द्वारा भाजपाई पार्षद जोरा सिंह संधू के बारे में पार्टीबाजी को लेकर दिए गए बयान के बारे में भाजपा ने उन्हें गलत बयानबाजी करने की नसीहत दी है।

भाजपा के कैंट मंडल अध्यक्ष गोबिंद राम अग्रवाल ने कहा है कि चुनाव गठबंधन में लड़ना है या फिर अकेले यह फैसला पार्टी का होता है लेकिन जिंदू निजी स्तर पर पार्टी लेवल की ब्यानबाजी देकर सहीं काम नहीं कर रहे, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा एक अनुशासन में रहने वाली पार्टी है और विकास को बढ़ावा देती है।

उन्होंने छावनी बोर्ड पर की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड में चहेतों को सारे ठेके दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के बुरे हाल है और उन पर पैदल चलने के अलावा वाहन दौड़ाना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। जिसके चलते आम शहरी काफी परेशानियों में जीवन बसर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सब कुछ होता देख भी बोर्ड के अधिकारी पार्षद इस मुद्दे पर चुप है।

गोबिंद राम ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के बुरे हाल है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में जो भी चल रहा है वह काम नियमों को ताक पर रखकर हो रहा है।

बताना जरूरी है कि बोर्ड में उक्त अकाली विधायक का बड़ा बेटा सुरिन्द्र बब्बू उपाध्यक्ष पद पर तैनात है। भाजपा द्वारा लगाया जाने वाला यह आरोप अप्रत्यक्ष रूप से अकाली पार्षदों की कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगाता है।

>बोले-अकाली-भाजपा अनुशासन में रहने वाली पार्टी

>नियमों को ताक पर रखकर िकए जा रहे बोर्ड में विकास कार्य

गोबिंद राम अग्रवाल।

खबरें और भी हैं...