लाइफ ग्रुप के पार्क का डीजीपी ने किया उद्धाटन
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर कैंट
पर्यावरणसुधार में सक्रिय लाइफ ग्रुप के कार्यो की पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जरनल सुरेश अरोड़ा ने भी प्रशंसा की है।
ग्रुप द्वारा पुलिस लाइन के बाहर बनाए गए पार्क का उद्धाटन करते हुए अरोड़ा कहा कि सभी पुलिस अधिकारी इस पार्क का ध्यान रखना। उन्होंने ग्रुप के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पार्क बनाना काफी प्रशंसनीय कदम है। लाइफ ग्रुप के चेयरमैन धर्मपाल बांसल ने अरोड़ा को बताया कि उनके द्वारा उन स्थानों पर पार्क बनाए जाते है जहां पर गंदगी के ढेर होते थे या फिर जहां पार्क की वाकई लोगों को जरूरत है। उन्होंने सभी ग्रुप सदस्यों का धन्यवाद भी किया और हमेशा इसी तरह आगे बढ़ने की शिक्षा दी। सुरेश अरोड़ा ने खुद भी अपने हाथो से पौधो को पानी दिया। इस अवसर पर डीआईजी अमर सिंह चहल, एसएसपी हरदयाल सिंह मान, एसपी डा. केतन पाटिल के अलावा बलवंत सिंह, डा. सतिन्द्र सिंह, कमल कालिया, अशोक गर्ग, मुकेश गोयल, नरेश गर्ग, योगेश बांसल, संतोख सिंह, विजय सचदेवा, चरणदीप सिंह उपस्थित थे।
ग्रुप चेयरमैन धर्मपाल बांसल के साथ पौधों को पानी देते डीजीपी।