पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|घर मेंचोरी की नीयत से घुसे 3 चोरों को घरवालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। घटना कस्बा जीरा के मॉडल टाउन की है। जसवंत सिंह पुत्र तार सिंह ने बताया कि मंगलवार प्रात: अढ़ाई बजे उन्हें घर में कुछ आवाजें सुनाईं दीं तो वह जाग गए। उन्होंने जब ऊपर जाकर देखा तो कुछ लोग घर के पिछली दीवार पर सीढ़ी लगा उपर से सामान चोरी कर रहे थे। चोरों ने बैटरी, इन्वर्टर और 2 पिस्टन चुरा कर नीचे रख लिए थे। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की मदद से तीन चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन सिंह, रमन कुमार और अजय निवासी मल्लोके रोड के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...