पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़दीवाला में मेन सड़क और बाजार से कब्जे हटाए

गढ़दीवाला में मेन सड़क और बाजार से कब्जे हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़दीवाला | पीडब्ल्यूडीके एसडीओ गुरमीत सिंह सेठी, नगरपालिका के ईओ हरदेव सिंह सीकरी और एएसआई सतविंदर सिंह की अध्यक्षता में टीम ने पुलिस के सहयोग से मेन सड़क और बाजार में कब्जे हटवाए। टीम के आने की सूचना मिलने पर दुकानदारों ने अपना सामान जल्दी से समेट लिया तथा सड़क के किनारे खड़े अनेक रेहड़ियों वाले अपनी रेहड़ियां लेकर रफूचक्कर हो गए। टीम ने दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। टीम ने दुकानों के आगे मेन सड़क पर खड़े किए गए दो पहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया।

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ गुरमीत सिंह और नगरपालिका के ईओ हरदेव सिंह ने दुकानदारों और रेहड़ी वालों को हिदायत दी कि वह अपना सामान सड़क से बाहर रखें। यदि कोई भी दुकानदार या रेहड़ी वाला सरकारी हिदायतों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मेन सड़क और बाजार में कब्जे हटवाते प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी।