पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैप्टन की नियुक्ति से यूथ पार्टी से जुड़ रहा: बिक्रमजीत

कैप्टन की नियुक्ति से यूथ पार्टी से जुड़ रहा: बिक्रमजीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा में होने वाली बैठक में शामिल होने गढ़शंकर से भी जाएंगे कार्यकर्ता

भास्करसंवाददाता | गढ़दीवाला

यूथकांग्रेस-2017 के विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी। यह बात ब्लॉक गढ़दीवाला कांग्रेस के प्रधान बिक्रमजीत सिंह, उपाध्यक्ष अचिन शर्मा संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि जब से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस के प्रधान बने हैं, तब से यूथ कांग्रेस के साथ भारी संख्या में जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोग अकाली-भाजपा की नीतियों से दुखी होकर कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। बिक्रमजीत ने बताया कि यूथ कांग्रेस की एक बैठक 16 फरवरी को विधानसभा के प्रधान गोल्डी कल्याणपुर, उपाध्यक्ष दमनदीप सिंह बिल्ला, एससी विंग के प्रधान साबी साहिबाजपुर के नेतृत्व में टांडा में हो रही है, जिसमें ऑल इंडिया यूथ के प्रधान राजा वड़िंग विशेष तौर पर रहे हैं। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह लाली भी होंगे। बैठक में गढ़दीवाला से भारी संख्या में यूथ शामिल होगा। इसको लेकर यूथ वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस अवसर पर महासचिव गुरप्रीत सिंह गगी, गौरव कुमार सन्नी, गोपी बुट्टर, नीटू बुट्टर, साहिल पेंटर, अशोक कुमार बाऊ, मक्खन सिंह नामधारी, अखिल कुमार, मलकीयत सिंह भटोली, लवली वार्ड नंबर 4, मिंटी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जानकारी देते कांग्रेस कार्यकर्ता। -भास्कर

खबरें और भी हैं...