भाजपा जिलाध्यक्ष मिन्हास ने सुनी लोगों की समस्याएं
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
भाजपाके देहाती जिला मुकेरियां के प्रधान संजीव सिंह मिन्हास ने कंडी का दौरा करके कंडी के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पीने वाले पानी, बिजली, सिंचाई के लिए पानी गावों के विकास के संबंंध में मिन्हास को बताया।
मिन्हास ने कहा कि संबंधित विभागों से बातचीत करके समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम के लिए य| किए जाएंगे। अकाली-भाजपा सरकार गावों के लिए विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहने देगी। उन्होंने आप पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्म दिन मनाने संबंधी आम आदमी पार्टी द्वारा जारी पोस्टर में पार्टी नेताओं की लगाई गई की निंदा करते हुए कहा कि उक्त नेता पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच नरपाल सिंह, सरपंच गौरव कुमार, अवतार सिंह, सुधीर सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, गुरिंदर लवली, चरणजीत सिंह, धर्म सिंह, सतविंदर सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।
गढ़दीवाला के कंडी क्षेत्र मे लोगो की समस्याएं को सुनते हुए संजीव मिन्हास।