अंबाला जट्टां में टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन हुए बास्केटबॉल मुकाबले
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
संतबाबाहरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब अंबाला जट्टां की तरफ से दसवां तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू हो गया। सबसे पहले सहज पाठ का भोग डाला गया।
संत बाबा हरचरण सिंह खालसा की तरफ से भेजे गए भाई जसविंदर सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, भाई गुरदेव सिंह, हेडमास्टर गुरदेव सिंह भाई युवराज सिंह ने अरदास करके उद्घाटन किया। पहले दिन बास्केटबाल का उद्घाटनी मैच टांडा गढ़दीवाला के बीच हुए। प्रबंधकों ने बताया कि अंतिम दिन इनामों का वितरण अरविंदर सिंह रसूलपुर, डीएसपी टांडा परमिंदर सिंह करेंगे। इस मौके राजिंदर सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डा. गुरसेवक सिंह, सुखपाल सिंह उपस्थित थे।