आप ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
सैनिकोंकीबदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
यह बात आम आदमी पार्टी के सर्कल प्रधान हरदिंदर दीपक, कुलदीप मिंटू हरभजन सिंह ढट्ट ने कही। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर सियाचिन में बर्फ के नीचे दबकर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सैनिक सारे देश को अपना परिवार मानकर सरहदों की रक्षा करते हैं तभी जाकर हम सुख की नींद सोते हैं। हम सभी देश के रखवालों को सलाम करते हैं। इस मौके बंटी, संजीव कुमार, मनिंदर विरदी, अमरीक सिंह, नगिंदर मांगा मौजूद थे।
शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हरदिंदर दीपक, कुलदीप मिंटू अन्य।