पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर ब्लास्ट के साजिशकर्ता पोसी को लाएगी पुलिस

जालंधर ब्लास्ट के साजिशकर्ता पोसी को लाएगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरुंडीकेस्टूडेंट यानिक निकी पर हमले के आरोपी जसकरण उर्फ जस्सा को ऑस्ट्रेलिया से लाने के बाद अब कमिश्नरेट पुलिस जालंधर बस स्टैंड पर हुए बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता बलविंदर सिंह पोसी को यूएसए से लाएगी। पोसी को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कमिश्नरेट पुलिस के एडीसीपी क्राइम जे इलांचेइयन को दिल्ली सीबीआई हेडक्वार्टर भेजा गया है। बलविंदर मूल रूप से होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव पोसी का रहने वाला है। वह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ रंजीत सिंह नीटा के मिशन से जुड़ा हुआ है। पोसी को एक साल पहले भारत लाने प्रक्रिया शुरू की गई थी। दिल्ली में सीबीआई के हेडक्वार्टर में एफबीआई के अधिकारी आए हुए थे। उन्हें पोसी के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद यूएसए गवर्नमेंट ने पोसी को फर्जी पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज के आधार पर शरण लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। हालांकि वह वहां की कोर्ट में खुद को बलजीत सिंह कहता है। वहां की गवर्नमेंट ने जांच प्रक्रिया के बाद ही भारत को प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे भेजने के लिए लिखा था। डीसीपी नवीन सिंगला ने जालंधर ब्लास्ट में आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।

देसीबम से किया था नंगल डिपो की बस में ब्लास्ट: 28अप्रैल, 2006 की शाम बस स्टैंड में चलने के लिए तैयार नंगल डिपो की बस में धमाके के साथ आग लग गई थी। बस भरी हुई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें से तीन की बाद में मौत हो गई थी। पहले तो इसे आग की घटना ही माना जाता रहा, लेकिन बाद में फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ था कि देसी बम से ब्लास्ट के बाद आग लगी थी।

ब्लास्ट करने के लिए पोटाश, गंधक, पोटाशियम, तेजाब वाले कैप्सूल और लोहे की पाइप का इस्तेमाल किया गया था। यह बम एक बैग में रखा गया था।

दूसराधमाका हुआ था, लेकिन कोई हताहत नहीं : फॉरेंसिकजांच अभी पूरी हुई थी कि फिर से बस स्टैंड में रोडवेज की बस में 24 मई, 2006 को इसी तरीके का ब्लास्ट हुआ था। हालांकि उस समय बस खाली थी। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। यह बस कपूरथला के लिए जानी थी।

कुलबीर सिंह बड़ा पिंड को भी अमेरिका से लाए थे

पूर्व आतंकी और एसजीपीसी मेंबर कुलबीर सिंह बड़ापिंड को भी प्रत्यर्पण संधि को तहत पुलिस यूएसए से वापस लाई थी। करीब सात