नंगल चौक में दो दुकानों सेे एक लाख रुपए और 20 हजार का सामान चोरी
नंगलचौक में चोरों ने दो दुकानों में नकदी और सामान चुरा लिया। खन्ना बुक शॉप के मालिक विकास खन्ना ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने गल्ले में पड़े करीब 65 हजार रुपए चोरी कर लिए। जोशी मेडिकल स्टोर के मालिक सुभाष जोशी ने बताया कि चोरों ने दुकान में पीछे से घुसकर 37 हजार रुपए और 20 हजार का कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। चोर पीछे से दुकानों की दीवारें तोड़ कर दाखिल हुए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।