नकल रोको जागरूकता रैली में 900 बच्चों ने भाग लिया
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह से जिला शिक्षा अधिकारी (सै.शि) जतिंदर सिंह मनकू के नेतृत्व में नकल विरोधी अभियान के जिला कन्वीनर प्रिंसीपल हरि कृष्ण जिला गाइडेंस कौंसलर बेअंत सिंह की देख रेख में नकल रोको जागरूकता रैली निकाली गई।
जतिंदर सिंह मनकू ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। मनकू ने विद्यार्थियों को नकल के प्रकोप से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी द्वारा की गई मेहनत ही उसे लक्ष्य में कामयाब होने में सक्षम बनाती है। हरि कृष्ण बेअंत सिंह ने भी नकल के अवगुण बताते हुए बच्चों को नकल करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रभारी कृपाल सिंह ने स्कूल में पहुंचे मेहमानों का धन्यवाद किया। रैली में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर खुर्द सरकारी मिडल स्कूल के लगभग 900 के करीब बच्चों ने भाग लिया। इस जागरूकता रैली दौरान हरबलास बंगा, मनोज कुमार, दलबीर सिंह, सुखिंदर सिंह, राज कुमार, मलकीत सिंह, सुनीता कुमारी, मनजीत कौर, सुरेखा कुमारी, हरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, हरदीप कुमार कितना और स्कूल का स्टाफ विद्यार्थी मौजूद थेे।
जतिंदर सिंह मनकू ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। -भास्कर
मेहनत ही विद्यार्थी को कामयाब होने में सक्षम बनाती है : मनकू