माहिलपुर के विकास के लिए 87 लाख की ग्रांट मंजूर : भुलेवाल
पंजाबसरकार की तरफ से माहिलपुर शहर में फुटबाल स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो रहा है, जिसके लिए सरकार की तरफ से पांच करोड़ से अधिक राशि दी गई है। यह प्रगटावा विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल ने माहिलपुर के विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए जारी किये गए 87 लाख रुपए में से पहली किश्त 16 लाख 62 हजार रुपए का चैक नगर पंचायत माहिलपुर के अध्यक्ष प्रिथीपाल सिंह बैंस को देते हुए किया। इस समय भुलेवाल राठा ने कहा के राज्य सरकार विधान सभा हल्का गढ़शंकर के सभी गांवों की पंचायतों को विकास के लिए ग्रांट दे रहीं हैं और सरपंचों को चाहिए के वह अपने पास पड़ी हुई सरकारी ग्रांट को जल्द विकास कार्यों पर खर्च करें। उन्होंने कहा कि माहिलपुर बस स्टैंड और पार्क का अधूरा पड़ा काम जल्द पूरा किया जा रहा है।
शहर के 13 वार्डों की सभी गलियां और नालियों को नए सिरे से बनवाया जा रहा है। यहां एमसी बख्शीश सिंह भीम, कारज साधक अफसर अवतार चंद, जेई रविंदर शीशपाल, अमरजीत भिंदा, बरजिंदर कुमार , सुखविंदर कौर, रौशन, वीणा ग्रोवर, जसवंत सिहरा, राज कुमार राजू, सुखजीत कौर, सुखविंदर हाजिर थे।
माहिलपुर में विकास कार्यों के लिए ग्रांट का चेक देते सुरिंदर सिंह भूलेवाल राठां।