साहिबजादा बाबा अजीत सिंह के जन्मोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
साहिबजादाबाबा अजीत सिंह जी के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया और पांच प्यारों की अध्यक्षता में सजाया गया। जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह मुखी बाबा फतेह सिंह तरना दल ने अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद नगर कीर्तन की शुरुआत हैड ग्रंथी हरबंस सिंह ने की।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा शहीदां से शुरू होकर गांव खानपुर, चंदेली, मेहदोवाल, भुल्लेवाल गुजरां, रामपुर, कहारपुर, घुमियाला से होकर देर शाम गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल पहुंचा। नगर कीर्तन में भाई हरमेश सिंह हजूरी रागी जथा लधेवाल, जसवीर कौर खालसा, बीबी तजिंदर कौर सनी, बीबी परमिंदर कौर समेत और कीर्तनी जत्थों नें गुरुबाणी से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का गांवों और माहिलपुर शहर में लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, डॉ. जंग बहादर गढ़शंकर, बीबी रंजीत कौर माहिलपुरी, हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल राजविंदर कौर, भूपिंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर बैंस, मोटा सिंह, रघबीर सिंह ठक्करवाल, गुरप्रीत सिंह बैंस, मक्खन सिंह कोठी, हरदीप सिंह बाहोवाल, गुरमीत कौर, जगदीप सिंह, राज कुमार राजू, बहादर सिंह, मोहन सिंह, हरविंदर कौर बिहाला, रपिंदरजोत सिंह, संदीप कैंडोवाल मौजूद थे।
गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल से निकाले नगर कीर्तन की अध्यक्षता करते पांच प्यारे।