- Hindi News
- डिसमिस कर्मियों की बहाली के लिए धरना दिया
डिसमिस कर्मियों की बहाली के लिए धरना दिया
पावरकॉमकर्मचारियों के संगठन टेक्नीकल सर्विस यूनियन ने मंगलवार को डिसमिस कर्मचारियों की बहाली और अन्य मांगों को लेकर गढ़शंकर मार्ग स्थित सर्कल ऑफिस के सामने धरना दिया। नेता नंद लाल, अश्वनी कुमार, कुलविंदर सिंह, भजन सिंह, भूपिंदर सिंह, हरजीत सिंह, सवरन सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, शिव हर्ष पाल, गुरमीत सिंह, कमल देव ने कहा कि मांगों के संबंध में बातचीत करके हल निकालने की बजाए मैनेजमेंट की ओर से कई अन्य हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जिसके तहत जहां केंद्र सरकार किरत कानून में संशोधन कर रही है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से संघर्ष को दबाने के लिए पंजाब में काले कानून बनाए जा रहे हैं, यही नहीं पावरकॉम मैनेजमेंट धीरे-धीरे विभाग में निजीकरण की नीति को लागू कर रही है। इसलिए यूनियन मांग करती है कि डिसमिस कर्मचारियों को बहाल किया जाए। साथ ही उनके केस वापस लिए जाएं, खाली पदों को रेगुलर भर्ती के जरिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, आउट सोर्सिंग बंद की जाए ठेके पर भर्ती भी बंद की जाए, द्विपक्षीय बातचीत के जरिए स्केल में संशोधन किया जाए। सभी कर्मचारियों को मोबाइल और पैट्रोल भत्ता दिया जाए, महंगाई भत्ते की किष्त समय पर जारी की जाए, प्रमोशन का समय पूरा होने पर तुरंत तरक्की करने को अमली रूप दिया जाए, बराबर काम बराबर वेतन का कानून लागू किया जाए, रिटार्यड होने वाले कर्मचारियों को तुरंत बकाया दिया जाए, इसके अलावा कैट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
नवांशहर में धरने के दोरान नारेबाजी करते हुए पावरकॉम कर्मचारी। -भास्कर