- Hindi News
- केसी ग्लोबल से बच्चे छतबीड़ और पिंजोर गार्डन से लौटे
केसी ग्लोबल से बच्चे छतबीड़ और पिंजोर गार्डन से लौटे
बंगा-गढ़शंकररोड पर स्थित केसी ग्लोबल स्कूल डघाम का तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर छतबीड़ के चिड़ियाघर और पिंजोर गार्ड़न होकर लौटा है। यह टूर केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी केसी ग्रुप के सीईओ डॉ. जतिंदर सिंह बल्ल के निर्देश पर लगाया गया। टूर की अध्यक्षता प्रिंसिपल कोमल बब्बर ने की। टूर में गए सभी विद्यार्थियों ने छतबीड़ के चिड़ियाघर में रंग बिरंगे पक्षी और सुंदर जानवर देखे।
बच्चों ने पिंजोर गार्डन में लगे फव्वारे, फल और फूलों की जानकारी हासिल की। सभी बच्चों को चिड़ियाघर के साथ पिंजोर गार्डन के इतिहास के बारे में जाना। वहीं पिंजोर गार्डन के बाहर खड़ी ट्रेन को भी बच्चों ने देखा। टूर में स्कूल स्टाफ में रविपाल, गुरदयाल सिंह, संदीप सिंह, मनप्रीत कौर, निधि, संदीप कौर, लवलीन कौर पूनम मिश्रा शामिल रहे।
केसी डघाम स्कूल के बच्चे टूर से लौटने पर अपने अनुभव बताते हुए।