पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 को गढ़शंकर एसडीएम दफ्तर के आगे धरना देंगे मजदूर

17 को गढ़शंकर एसडीएम दफ्तर के आगे धरना देंगे मजदूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

कुलहिंदक्षेत्र मजदूर यूनियन पंजाब के जनरल सचिव गुरमेश सिंह, देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान महिंदर सिंह, जनरल सचिव प्यारा सिंह, प्रधान गुरदेव सिंह, मोहन लाल, प्रिंसिपल प्यारा सिंह, शादी लाल, कैप्टन जनरैल सिंह और दौलत सिंह ने बताया कि पंजाब की 7 ग्रामीण और खेत मजदूर जत्थेबंदियों के साझे मोर्चे की ओर से गांव के गरीब लोगों की मांगों को लेकर 17 फरवरी को गढ़शंकर एसडीएम दफ्तर के आगे एक और धरना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून को ठीक तरीके के साथ लागू करने के लिए केंद्र सरकार अपने बजट में बनती रकम अलाट करे। बेघर या जिनके पास बहुत छोटे घर हैं उनको 10 मरले के प्लाट मुफ्त मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए की ग्रांट दी जाए। विधवा, बुढ़ापा, अंगहीन और बेसहारा लोगों को 3 हजार रुपए प्रति महीना पेंशन दी जाए। फैसले अनुसार 15, 16 और 17 फरवरी को पंजाब के सभी एसडीएम दफ्तर के आगे बड़े स्तर पर धरने दे कर पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने मनरेगा वर्करों, खेत मजदूरों को अपील की है कि अपनी मांगो की आवाज पंजाब सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए 17 फरवरी को गढ़शंकर के एसडीएम के दफ्तर में 11 बजे पहुंचे।

खबरें और भी हैं...