राठां ने गढ़शंकर के विकास के लिए 28 लाख को चैक सौंपा
पंजाबसरकारकी ओर से गढ़शंकर शहर में गलियों, नालियों, सड़कों स्ट्रीट लाइट्स तहत विभिन्न विकास के कामों के लिए दिए जाने वाले एक करोड़ 48 लाख रुपए की ग्रांट में से पहली किश्त 28 लाख का चैक विधायक सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने नगर कौंसिल के कार्यालय में कौंसिल अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका कार्यकारी अधिकारी अवतार चंद को सौंपा।
उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी भी किस्म की कोई सरकारी विभागों मे काम करवाने में दिक्कत आए तो सीधा मेरे से संपर्क करें। इस समय पार्षद राम प्रसाद मोनू, पार्षद पवन कुमार पम्मी, विनोद सैनी, हरपाल सिंह पाल, पंडित विक्रांत रणदेव, चंद्र कुमार आदि मौजूद थे।