पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फगवाड़ा, पंजाब पुलिस, पनाम और समुंदड़ा फाइनल में

फगवाड़ा, पंजाब पुलिस, पनाम और समुंदड़ा फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलंपियन जरनैल सिंह टूर्नामेंट के चौथे दिन

भास्करसंवाददाता | गढ़शंकर

खालसागढ़शंकरगढ़शंकर में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित 15वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन गांव क्लब स्तरीय फुटबाल मुकाबले करवाए गए।

क्लब स्तरीय मुकाबले में पंजाब पुलिस जालंधर में पंजाब स्पोर्टिंग क्लब रुड़का कलां को 6-5 गोलों तथा जगत सिंह पलाही फुटबाल क्लब फगवाड़ा ने जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर को पैनल्टी किकों से 5-2 गोलों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गांव स्तरीय मुकाबले में गांव पनाम ने पद्दी सूरा सिंह को 1-0 गोल से तथा समुंदड़ा ने धमाई को 2-0 गोलों के अंतर से हराकर फाइनल में स्थान पाया। टूर्नामेंट के विभिन्न मुकाबलों दौरान महाराजा रनजीत सिंह अवार्डी चरनजीत सिंह पप्पू कनेडा, फुटबॉलर सुखविंदर सिंह सुक्खी, डा. रविंदर सिंह समुंदड़ा, प्रधान कुलवंत सिंह माहिलपुर, मनजीत सिंह लाली, सुरजीत सिंह बाठ, गुरजीत सिंह सोढी, तरसेम सिंह डेरों, दर्शन लाल एडीओ, एडवोकेट जसवीर सिंह राय, सतिंदर सिंह बद्धन आदि ने खिलाडिय़ों से जान पहचान की। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी से डा. हरविंदर सिंह बाठ, प्रि. डा. प्रीत महिंदरपाल सिंह, प्रिं. राजविंदर सिंह बैंस, योगराज गंभीर, रनजीत सिंह खक्ख, सतनाम सिंह संघा, शलिंदर राणा, रोशनजीत पनाम, अमनदीप बैंस, तरलोचन सिंह गोलियां, सतनाम सिंह ढिल्लों, ज्ञान सिंह, संजीव कुमार, तरसेम सिंह डेरों, परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

माहिलपुर | ब्लॉक माहिलपुर के गांव चंदेली में स्पोट्र्स क्लब, पंचायत और नगर निवासियों के सहयोग से 26 वां सालाना फुटबाल टूर्नामेंट करवाया गया,जिसमें इलाके की 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सरपंच बलकार सिंह ने किया। टूर्नामेंट के वेट वर्ग में कैंडोवाल और गोहगड़ों की टीमें खेली, दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच का पूरा समय बराबर खेले। आखिर टाईब्रेकर से कैंडोवाल की टीम ने गोहगड़ों की टीम को 5-4 से हराकर फाइनल ट्रॉफी जीत ली। ओपन वर्ग में फाइनल मुकाबला गांव रामपुर सैनियां और चंदेली की मेजबान टीम के बीच हुआ जिसमें दोनों टीमें मैच का पूरा समय बराबर खेली और क्लब की तरफ से दोनों टीमों को जेतू एलाना गया। टूर्नामेंट के इनाम बांट समागम के मुख्य मेहमान रविंदर सिंह ठंडल और परमजीत सिंह पंजोड़ साझे तौर पर शामिल हुए। इस मौके गांव के सरपंच बलकार सिंह, क्लब अध्यक्ष सरबजीत सिंह साबी, जगजीत सिंह बैंस, प्रदीप सिंह खाबड़ा, राम लुभाया, जोगिंदर सिंह बैंस, बहादर सिंह, ठकुरदीप सिंह बैंस, जगतार सिंह, भजन लाल,अमरजीत सिंह , जगतार सिंह तारी, लवली खाबड़ा , गुरजीत सिंह बैंस , रतन सिंह खाबड़ा , भाई प्रदीप सिंह , भूपिंदर सिंह , रजनीश कुमार , हरजीत सिंह लाडी, राजेश कुमार, भजन लाल सेक्रेटरी, हरप्रीत सिंह सोढ़ी, नंबरदार तजिंदर सिंह बैंस, अवतार सिंह तारी, भूपिंदर सिंह खाबड़ा, तजिंदर सिंह लड्डू हाजर थे।

ओलंपियन जरनैल सिंह टूर्नामेंट के चौथे दिन खिलाडिय़ों के साथ मुख्यातिथि टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...