तीन किलो चूरापोस्त सहित एक पकड़ा
होशियारपुर | गढ़शंकरपुलिस ने राजकुमार पुत्र लश्कर राम निवासी चणकोआ थाना बलाचौर को तीन किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एएसआई बलविंदर पाल ने बताया कि उन्होंने धमाई चौराहे के पास उक्त आरोपी को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया लेकिन वह आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके बोरे से तीन किलो चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।