पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलियो रोधी बूंदें पिलाने की मुहिम शुरू

पोलियो रोधी बूंदें पिलाने की मुहिम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सिविलसर्जन डॉ. सुरजीत सिंह बेगोवाल की अध्यक्षता में प्रवासी आबादी 0 से 5 साल की आयु के लगभग 22500 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की बूंदें पिलाने की मुहिम की शुरुआत की गई। प्रवासी महिला मीना कुमारी की ओर से हरी झंडी दिखाकर रिक्शा रैली को रवाना किया। इस मौके पर जिला टीकाकरण अफसर डॉ. अजय बग्गा, डॉ. सैलेश कुमार, सुखविंदर कौर ढिल्लों, सुनील प्रिए, भूपिंदर सिंह, प्रदीप कुमार शामिल थे। स्टेट टीकाकरण अफसर और पल्स पोलियो मुहिम के नोडल अधिकारी डॉ. जीबी सिंह ने गढ़शंकर, पालदी, पोसी इलाकों का डॉ. सतपाल बग्गा, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. टेकराज भाटिया के साथ स्लम क्षेत्र का दौरा किया।