धनवंतरी वैद्य मंडल ने लगाया मेडिकल कैंप
धनवंतरीवैद्य मंडल की ओर से महंत हरविंदर सिंह के तपस्थान संत बाबा राम सिंह दूधाधारी गांव चिपड़ा में लगाए गए मेडिकल कैंप में 700 के करीब मरीजों का चेकअप करके उन्हें मुफ्त दवाई दी गई। प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप का उद्घाटन संत बाबा हरकिशन सिंह सोढी ने किया। उन्होंने कहा कि धनवंतरी वैद्य मंडल लंबे समय से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है, जो लोग दूसरों की सेवा करते हैं, परमात्मा उन पर अपनी कृपा बनाए रखता है। आयुर्वेदिक प्रणाली द्वारा किया गया इलाज सफल होता है तथा इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। वैद्य सुमन कुमार सूद ने बताया कि उनके मंडल का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रसार के साथ-साथ लोगों को हर तरह की बीमारी से मुक्त करवाना है। कैंप में वैद्य रविंदर कुमार, हरजीत सिंह सेठी, इंदरजीत कौर, सतवंत सिंह, रणजीत कौर, लखवीर सिंह, हरविंदर सिंह ने सेवा की। अंत में आयोजकों ने सभी वैद्यों को सम्मानित किया।
होशियारपुर के गांव चिपड़ा में मेडिकल कैंप का उद्घाटन करते संत हरकिशन सिंह सोढी। साथ में मौजूद है वैद्य सुमन सूद अन्य।
दोआबा स्कूल में दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप
गढ़शंकर।दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में लगाए गए दांतों के मुफ्त चेकअप कैंप में ४५० विद्यार्थियों के दांतों का चैकअप किया और उन्हें दांतों के सरंक्षण तथा साफ सफाई के ढंग के बारे में बताया। अरकेड चंडीगढ़ के तेजस भारतीय की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में डॉ. विजय मेहरा, डॉ. नितिन ने अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ अनूप कुमार, दीपिका, भारत भूषण तथा सुनाली ने आधुनिक तकनीक से दांतों का चेकअप किया। इस अवसर पर स्कूल एमडी बलविंदर कौर तथा प्रिंसिपल हरप्रीत कौर ने डैंटल अरकेड चंडीगढ से आई मेडिकल टीम का धन्यवाद किया।