पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 महीने से रुका वेतन को लेकर चौकीदारों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा

5 महीने से रुका वेतन को लेकर चौकीदारों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर | ग्रामीणचौकीदार यूनियन पंजाब सीटू ने पंजाब सरकार विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम गढ़शंकर कार्यालय पहुंच कर अपनी मांगों के सर्मथन में एसडीएम गढ़शंकर को पंजाब सरकार को भेजने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीण चौकीदारों को दर्जा चार देने, जन्म मौत का काम चौकीदारों को देने, सरकारी कामों के लिए आने जाने के लिए बस पास बनाने, मुफ्त वर्दियां देने की मांग की गई। उन्होंने पिछले पांच महीनों की रोकी गई तन्खाहें जारी करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर सतनाम सिंह, रछपाल सिंह, जसविंदर सिंह, देस राज आिद पदाधिकारियों ने संबोधित करते कहा कि अगर उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान दिया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।