- Hindi News
- पानी पर पड़ रहे कीटनाशक दवाइयों के प्रभाव पर सेमिनार
पानी पर पड़ रहे कीटनाशक दवाइयों के प्रभाव पर सेमिनार
गढ़शंकर| बब्बरअकाली मेमोरियल खालसा काॅलेज गढ़शंकर में धरती के नीचे पानी पर पड़ रहे कीटनाशक दवाईयों के प्रभाव पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रिंसीपल डॉ. प्रीत महिंदरपाल सिंह ने की। समागम में प्रो. दलबीर सिंह, प्रो. सुमित जोशी ने अपने संबोधन में बताया कि सब्जियों, फलों तथा अन्य पौधों पर कीटनाशकों का प्रयोग जानलेवा साबित हो रहा है। अधिक पैदावार के चक्कर में धड़ाधड़ जरूरत से कहीं ज्यादा मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव धरती के नीचे पानी पर पड़ रहा है जिसको मनुष्य हर समय अपनी जरूरत के लिए कर रहा है। उन्होंने कीटनाशक दवाईयों के अंधाधंुध उपयोग के स्थान पर देसी खाद के उपयोग पर बल दिया। इस अवसर पर डाकूमेंटरी दिखाकर विद्यार्थियों को जागृत किया गया। इस मौके प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. मनबीर कौर तथा अन्य विभागों के सदस्यों ने भी शिरक्त की।
बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में धरती के नीचे पानी पर पड़ रहे कीटनाशक दवाईयों के प्रभाव पर सेमिनार में प्रिसींपल तथा वक्ता।